राजस्थान में दुनिया के पहले 'ॐ' की आकृति वाले मंदिर का हुआ उद्घाटन, सीएम हुए शामिल
राजस्थान के पाली में सोमवार को 'ॐ' की आकृति वाले दुनिया के पहले मंदिर व आश्रम का उद्घाटन किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने मंदिर में पूजा भी की। इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के तहत देव पूजन, ध्वज दंड स्थापना और शिखर पूजन जैसे कार्यक्रम भी किए गए।