राजस्थान में देर रात कुएं में गिरी तेज़ रफ्तार बोलेरो, एक व्यक्ति की हुई मौत

झालावाड़ (राजस्थान) में शनिवार देर रात तेज़ रफ्तार बोलेरो कार बिना मुंडेर वाले 70-80 फीट गहरे कुएं में गिर गई जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल व्यक्ति को कोटा के अस्पताल रेफर किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों कार सवार अपनी बुआ को मंदिर छोड़कर घर लौट रहे थे।

Load More