राजस्थान में देर रात घर पहुंचा युवक, पत्नी के साथ देखकर चाचा को लट्ठ से पीट-पीटकर मार डाला
डूंगरपुर (राजस्थान) में एक युवक ने अपनी पत्नी और चाचा के कथित अवैध संबंध के चलते चाचा की हत्या कर दी है। अवैध संबंध के शक में वह देर रात घर पहुंचा और पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर चाचा को लट्ठ से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। युवक गुजरात में जबकि उसकी पत्नी गांव में रहती है।