राजस्थान में देर रात पार्टी कर घर लौटे 11वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
अलवर (राजस्थान) में 11वीं कक्षा के जैनेश नामक छात्र ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के पिता ने बताया कि रविवार रात को पार्टी करने के बाद जैनेश (18) देर से घर पहुंचा था। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है और मृतक के परिवार को किसी पर शक नहीं है।