राजस्थान में एनकाउंटर में मारे गए तस्कर के परिजन धरने पर बैठे, ₹1 करोड़ के मुआवज़े की उठी मांग
पाली (राजस्थान) में सोमवार रात एनकाउंटर में मारे गए ड्रग तस्कर सुभाष विश्नोई के परिजन समेत विश्नोई समाज के लोग उसका शव लेने से इनकार कर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं। विश्नोई समाज के लोग ज़िला प्रशासन से सुभाष के एनकाउंटर की सीबीआई जांच और उसके परिजन को ₹1 करोड़ का मुआवज़ा दिलाने की मांग कर रहे हैं।