राजस्थान में नकली पिस्तौल लेकर घर लूटने पहुंचे बदमाश से भिड़ीं सास-बहू, घबराकर भागा बदमाश

कोटा (राजस्थान) में शुक्रवार को लूट के इरादे से नकली पिस्तौल लेकर एक घर में घुसे बदमाश से 75-वर्षीय महिला और उसकी बहू भिड़ गई। बुज़ुर्ग महिला ने बताया कि बदमाश 'पिस्तौल' दिखाकर रुपए मांग रहा था जिसके बाद उन्होंने बदमाश का हाथ पकड़ लिया और बहू ने 'पिस्तौल' छीन ली। बकौल महिला, बदमाश घबराकर मौके से भाग गया था।

Load More