राजस्थान में नगर निकाय उपचुनाव की अधिसूचना हुई जारी, 20 अगस्त को होगा मतदान
राजस्थान के 9 ज़िलों की नगर परिषद, नगर निगम और नगर पालिका के रिक्त वॉर्डों में उप-चुनाव के लिए 20 अगस्त को मतदान होगा। यह उप-चुनाव ब्यावर (33 वॉर्ड), बांसवाड़ा (33 वॉर्ड), भरतपुर (55 वॉर्ड), इंद्रगढ़ (4 वॉर्ड), बड़ीसादड़ी (7 वॉर्ड), भीनमाल (37 वॉर्ड), कुचेरा (18 वॉर्ड), कुचामनसिटी (16 वॉर्ड) और सवाई माधोपुर (22 वॉर्ड) में होंगे।