राजस्थान में नगर परिषद के सभापति ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया उल्टा तिरंगा

राजस्थान के करौली नगर परिषद में 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में परिषद के सभापति ने उल्टा झंडा फहरा दिया। हालांकि, जैसे ही अधिकारियों को पता चला तुरंत ही सीढ़ी लगाकर तिरंगे को सीधा किया गया। वहीं, नगर परिषद आयुक्त नरसी मीणा ने कहा कि तिरंगा उल्टा नहीं फहराया गया बल्कि इसकी डोरी नीचे आ गई थी।

Load More