राजस्थान में नगर पालिका की बैठक में बीजेपी-कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़े, चले लात-घूंसे

नागौर (राजस्थान) ज़िले की मेड़ता नगर पालिका में शुक्रवार को बैठक के दौरान बीजेपी-कांग्रेस के पार्षदों के बीच बहस हो गई जिसके बाद पार्षद आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल है। मेड़ता नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि साधारण सभा में इस तरह की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

Load More