राजस्थान में नवविवाहित दंपति को किया गया किडनैप, परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ की थी शादी
जयपुर (राजस्थान) में 3 पुरुषों व 1 महिला द्वारा जबरन घर में घुसकर नवविवाहित दंपति को किडनैप किए जाने का मामला सामने आया है। दंपति की दिसंबर 2023 में शादी हुई थी और दोनों ने कथित तौर पर परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ शादी की थी। किडनैप किए गए युवक के भाई ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है।