राजस्थान में नशे में धुत शख्स ने 5 वर्षीय बेटी से किया रेप, घर में खून से लथपथ मिली बच्ची
जैसलमेर (राजस्थान) में बुधवार को नशे में धुत एक 30-वर्षीय शख्स ने 5-वर्षीय बेटी से रेप किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बकौल पुलिस, आरोपी की पत्नी खेत में काम कर रही थी और 5 व 8-वर्षीय बेटियां घर पर थीं। घटना की जानकारी पर घर पहुंची महिला ने बेटी को खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा देखा।