राजस्थान में नाबालिग भाई-बहन से रेप के आरोप में होमगार्ड हुआ गिरफ्तार
अजमेर (राजस्थान) में नाबालिग भाई-बहन से रेप के आरोप में एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया है। बच्चों के परिजन द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला आरोपी बच्चों को अपने कमरे में ले जाकर अश्लील वीडियो दिखाता था। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी के मोबाइल में पुलिस को कई बच्चों के अश्लील वीडियो मिले हैं।