राजस्थान में नाबालिग लड़की का हुआ रेप, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो देखकर परिजन को चला पता
बाड़मेर (राजस्थान) में एक युवक पर 15 वर्षीय लड़की के घर में घुसकर उसका रेप करने और अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर लड़की की अश्लील तस्वीर देखने के बाद उसके घरवालों को मामले की जानकारी हुई। बकौल पुलिस, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है जबकि उसका साथी फरार है।