राजस्थान में नाबालिग लड़की का अपहरण कर 5-6 लोगों ने किया गैंगरेप, वारदात के बाद घर पर छोड़ गए
चूरू (राजस्थान) में शुक्रवार रात 5-6 लोगों ने एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर गैंगरेप किया और वारदात के बाद उसे वापस उसके घर पर छोड़ गए। बकौल पीड़िता, एक आरोपी उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 साल से उसका रेप कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।