राजस्थान में नामांकन दाखिल करने से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा ने बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए झालरापाटन सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के राडी के बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।