राजस्थान में नाली में मिले भ्रूण को गुड्डा समझकर उससे खेलने लगे बच्चे, पुलिस ने किया ज़ब्त
भीलवाड़ा (राजस्थान) में शनिवार को नाली में एक मानव भ्रूण पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चों ने उसे गुड्डा समझकर नाली से निकाल लिया और उससे खेलने लगे जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। वहीं, पुलिस ने भ्रूण को कब्ज़े में लेकर शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।