राजस्थान में नाले की सफाई के दौरान सफाईकर्मी को मिला नवजात का शव
कोटा (राजस्थान) के रामगंजमंडी की एक कॉलोनी में नाले की सफाई के दौरान सफाईकर्मी को एक नवजात का शव मिला है। सफाईकर्मी ने बताया कि फावड़ा से कचरा निकालते समय उसके साथ शव भी आ गया था। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।