राजस्थान में न्यूनतम मज़दूरी ₹26/दिन बढ़ाई गई, नई दरें आईं सामने
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मज़दूरी में ₹26/दिन की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। सरकार के मुताबिक, राज्य में अब अकुशल श्रमिक को ₹285/दिन, अर्द्धकुशल श्रमिक को ₹297/दिन, कुशल श्रमिक को ₹309/दिन और उच्च कुशल श्रमिक को ₹333/दिन न्यूनतम मज़दूरी मिलेगी। बकौल सरकार, मज़दूरी दरों को 1 जनवरी 2023 से प्रभावी माना जाएगा।