राजस्थान में पंप संचालकों की हड़ताल के बीच गहलोत ने की पेट्रोल-डीज़ल के दाम घटाने की मांग
राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र व राज्य सरकार से पेट्रोल और डीज़ल के दाम कम करने की मांग की है। गहलोत ने 'X' पर लिखा कि जनता को भ्रमित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव जीतते ही राजस्थान में पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने की गारंटी दी थी।