राजस्थान में पकड़ा गया 10 साल से फरार ₹25,000 का इनामी आतंकी, स्लीपर सेल का था हिस्सा
गंगापुर सिटी (राजस्थान) में ऐंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने 10 साल से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आतंकी स्लीपर सेल का हिस्सा था जिसकी 2014 में भारत के विभिन्न इलाकों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की योजना थी। मामले में प्रदेशभर से 13 आतंकी गिरफ्तार किए गए थे।