राजस्थान में पटरियों के बीच गिरे 2 वर्षीय बच्चे के ऊपर से गुज़री ट्रेन, बाल-बाल बचा
सीकर (राजस्थान) के फतेहपुर रेलवे स्टेशन के पास एक 2-वर्षीय बच्चे के ऊपर से मालगाड़ी गुज़रने के बावजूद उसके सुरक्षित बचने की घटना सामने आई है। बकौल पुलिस, बच्चे की मां उसे रेलवे ट्रैक पर बिठाकर शौच करने गई थी और इसी दौरान मालगाड़ी आ गई। वहीं, ट्रेन के आने से पहले बच्चा पटरियों के बीच में गिर गया था।