राजस्थान में पति का घर छोड़ प्रेमी संग लिव-इन में रह रही महिला ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा
जोधपुर (राजस्थान) में कथित तौर पर शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसका घर छोड़ अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही महिला ने अपने ससुरालवालों से जान का खतरा होने की आशंका जताई है। महिला ने हाईकोर्ट से उसे व प्रेमी को सुरक्षा दिए जाने की अपील की। अदालत ने उन्हें सुरक्षा देने का आदेश दिया है।