राजस्थान में पति ने पत्नी पर किया केस, कहा- नहाने का वीडियो वायरल करने की देती है धमकी
राजस्थान के जयपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ प्रताड़ित करने का केस दर्ज करवाया है। वहीं, पति के थाने पहुंचने के बाद पत्नी ने भी उसके खिलाफ काउंटर केस किया। पति ने कहा कि पत्नी नहाने और टॉयलेट जाने का वीडियो बनाकर ऑनलाइन शेयर करने की धमकी देती है।