राजस्थान में पति-पत्नी व 14 वर्षीय बेटे ने पपीते के जूस में ज़हर मिलाकर पीया, तीनों की हुई मौत
जयपुर (राजस्थान) पुलिस ने बताया है कि 41-वर्षीय शख्स और उसकी पत्नी (39) व बेटे (14) ने पपीते के जूस में ज़हर मिलाकर पी लिया जिससे तीनों की मौत हो गई है। बकौल पुलिस, जांच में पता चला कि शख्स की दोनों किडनियां खराब थीं और बीमारी व मकान के कर्ज़ के कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।