राजस्थान में पत्नी के मायके से नहीं लौटने से निराश युवक ने अपना गला रेतकर की खुदकुशी
झुंझुनूं (राजस्थान) में पत्नी के मायके से नहीं लौटने से निराश एक 25-वर्षीय युवक ने चाकू से अपना गला रेतकर खुदकुशी कर ली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक के 2 बच्चे हैं और उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, घर के सामने से गुज़र रहे एक शख्स को युवक खून से लथपथ पड़ा दिखा था।