राजस्थान में पत्नी संग स्कूटर से पोलिंग बूथ पहुंचे सांसद सुभाष चंद्र बहेरिया, किया मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतदान के बीच बीजेपी सांसद सुभाष चंद्र बहेरिया अपनी पत्नी रंजना बहेरिया के साथ स्कूटर से पोलिंग बूथ पहुंचे। उन्होंने भीलवाड़ा के एक पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होने के बाद सुबह 9 बजे तक 9.77% मतदान हुआ है।