राजस्थान में पत्नी से अफेयर के शक में शख्स ने कुल्हाड़ी से वार कर की झोलाछाप डॉक्टर की हत्या
करौली (राजस्थान) में एक शख्स ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से कई बार वार कर झोलाछाप डॉक्टर की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से एमपी का रहने वाला झोलाछाप डॉक्टर करीब एक साल पहले हत्या के आरोपी की पत्नी को भगाकर ले गया जिसके बाद से दोनों में विवाद चल रहा था।