राजस्थान में पशुपालन विभाग में 5,934 पदों वाली भर्ती परीक्षा का नया नोटिफिकेशन हुआ जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 5,934 पदों वाली पशु परिचर भर्ती परीक्षा का संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 19 जनवरी से 17 फरवरी तक rsmssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2024 की जगह 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी।