राजस्थान में पांचवें वेतनमान वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनर्स का डीए 16% बढ़ाया गया

राजस्थान में पांचवें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) 16% बढ़ा दिया गया है। अब कर्मचारियों व पेंशनर्स को मूल वेतन के 396% से बढ़कर 412% डीए मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी मानी जाएगी और जनवरी से मार्च तक की राशि भविष्य निधि खाते में जमा होगी।

Load More