राजस्थान में पानी की किल्लत से परेशान 78 वर्षीय रिटायर्ड वकील ने की खुदकुशी
अलवर (राजस्थान) में एक 78 वर्षीय रिटायर्ड वकील ने पानी की किल्लत से परेशान होकर बुधवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की बेटी ने बताया कि उसके पिता डेढ़ महीने से पानी की समस्या से परेशान थे और उन्हें घर से काफी दूर जाकर पानी लाना पड़ता था। बकौल रिपोर्ट, बुज़ुर्ग की पत्नी चलने-फिरने में असमर्थ है।