राजस्थान में पारिवारिक क्लेश के चलते शख्स ने अपने 2 बच्चों को कुएं में फेंका, एक बच्चे की मौत
अजमेर (राजस्थान) में एक शख्स ने शुक्रवार को कथित तौर पर पारिवारिक क्लेश के चलते अपने दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया जिनमें से 5-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि 9-वर्षीय बच्ची का इलाज चल रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स तीन बच्चों को कुएं के पास ले गया था लेकिन उसकी बड़ी बेटी वहां से भाग गई थी।