राजस्थान में पालतू कुत्ते ने मालिक के प्राइवेट पार्ट पर काटा
अलवर (राजस्थान) में पालतू जर्मन शेफर्ड ने बुधवार को अपनेे 60 वर्षीय मालिक के प्राइवेट पार्ट पर काट लिया जिसके बाद उनका इलाज करवाया जा रहा है। दो कुत्तों की लड़ाई में वह अपने कुत्ते को छुड़ाने गए थे और इसी दौरान जर्मन शेफर्ड ने हमला कर दिया। वह 6 महीने पहले ही जर्मन शेफर्ड को घर लेकर आए थे।