राजस्थान में पिकअप वाहन को बचाने के चक्कर में दीवार से टकराई बस, 3 लोगों की मौत व 9 घायल
राजसमंद (राजस्थान) में शनिवार देर रात एक पिकअप वाहन को बचाने के चक्कर में एक बस सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय की दीवार से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में बस में सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 9 यात्री घायल हो गए। बकौल पुलिस, पिकअप वाहन को ज़ब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।