राजस्थान में युवक ने सौतेले पिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया, किया रोने का नाटक
जयपुर (राजस्थान) में पारिवारिक विवाद में सौतेले पिता की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटकाने को लेकर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किसी को शक न हो इसलिए उसने शव के सामने रोने का नाटक किया था। गौरतलब है, 2-माह पहले शख्स का शव मिला था।