राजस्थान में पिता ने अपनी 9 वर्षीय बेटी से किया रेप, उसे अस्पताल में भर्ती कराकर हुआ फरार
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में एक शख्स को अपनी 9 वर्षीय बेटी से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता की हालत बिगड़ने पर पिता उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ और पीड़िता की मां अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है।