राजस्थान में पुरानी रंजिश के चलते 7 लोगों ने की डीजे संचालक को ज़िंदा जलाने की कोशिश
झालावाड़ (राजस्थान) में 35 वर्षीय डीजे संचालक से 5-7 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की व पेट्रोल डालकर उसे ज़िंदा जलाने की कोशिश की। पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपियों को धक्का देकर जान बचाई। बकौल पुलिस, आरोपी और पीड़ित के बीच पहले भी पैसे को लेकर विवाद हो चुका है व दोनों पक्षों पर मामले दर्ज हैं।