राजस्थान में पुलिया तोड़कर 20 फीट नीचे गिरी कार, 2 लोगों की हुई मौत व 3 लोग हुए घायल
अलवर (राजस्थान) में बुधवार को स्कॉर्पियो कार पुलिया तोड़कर 20 फीट नीचे गिर गई जिसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि बीजेपी पार्षद अंकित सहित 3 लोग घायल हो गए। सभी लोग पार्षद का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे और बकौल रिपोर्ट्स, सीट बेल्ट लगी होने की वजह से अंकित व कार चालक दोनों की जान बच गई।