राजस्थान में पुलिस कंट्रोल रूम से 30 मीटर बॉक्स हुए चोरी, केस दर्ज

राजस्थान के अलवर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से अज्ञात चोरों ने 30 मीटर बॉक्स चुरा लिए हैं। दरअसल, शहर की अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए मंगवाए गए मीटर बॉक्स पुलिस कंट्रोल रूम में रखे थे लेकिन ज़रूरत पड़ने पर मीटर बॉक्स वहां नहीं थे। इस मामले में कोतवाली थाने में चोरी का केस दर्ज करवाया गया है।

Load More