राजस्थान में पुलिस के पीछा करने पर गौ तस्करों ने 2 किमी तक फटे टायर के साथ चलाई पिकअप
कोटा (राजस्थान) में पुलिस से बचकर भागते गौ तस्करों का वीडियो सामने आया है जिसमें वह फटे हुए टायर के साथ पिकअप
वाहन दौड़ाते दिख रहे हैं। बकौल पुलिस, तस्करों ने लगभग 2 किलोमीटर तक गायों से लदी पिकअप को दौड़ाया और अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सरिए से वाहन के टायर फोड़े थे।