राजस्थान में पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हुआ रेप के प्रयास का आरोपी
अलवर (राजस्थान) में युवती से छेड़छाड़ व रेप की कोशिश करने का एक 24-वर्षीय आरोपी गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। बकौल एसपी आनंद शर्मा, उसे एक एएसआई व होमगार्ड के साथ पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया था। शुरुआती जांच में एसपी ने एएसआई की लापरवाही मानते हुए उसे निलंबित कर दिया है।