राजस्थान में पुलिस को देख तेज़ रफ्तार डंपर लेकर भाग रहे चालक ने टोल बूथ को उड़ाया
जोधपुर (राजस्थान) में पुलिस को देख तेज़ रफ्तार डंपर लेकर भाग रहे रमेश बिश्नोई नामक चालक ने टोल बूथ को उड़ा दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से वांछित चल रहे बिश्नोई का पता चलने पर डंपर को रोकने का प्रयास किया गया था। बकौल पुलिस, बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है।