राजस्थान में पुलिस को देखकर हंसने लगा ट्रिपल मर्डर का आरोपी, नहीं की भागने की कोशिश
जयपुर (राजस्थान) में घर में घुसकर 28-वर्षीय महिला और उसके 2 बच्चों की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी शिव प्रताप को पुलिस ने शुक्रवार रात जिस समय गिरफ्तार किया उस दौरान वह सोने की तैयारी में था। 'दैनिक भास्कर' के अनुसार, पुलिसवालों को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की और वह उन्हें देखकर हंसने लगा।