राजस्थान में पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर 33 वर्षीय बिज़नेसमैन की गोली मारकर की गई हत्या
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में गुरुवार सुबह 4 बजे बदमाशों ने पुलिस चौकी से महज 150-मीटर की दूरी पर 33-वर्षीय बिज़नेसमैन को लाठी-डंडों से पीटा और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। मृतक के पिता ने कहा, "उसका कुछ साल से उधार दिए रुपयों को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।"