राजस्थान में पुलिसकर्मी को फटकार लगातीं कांग्रेस विधायक मदेरणा का वीडियो हुआ वायरल
जोधपुर (राजस्थान) में ओसियां सीट से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह एक पुलिसकर्मी को फटकार लगाती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल की चुनावी सभा में तैनात अधिक पुलिसबल को देखकर दिव्या भड़क गई थीं। दिव्या ने कहा, "'वाई' श्रेणी अपने पास रखो। मुझे ज़रूरत नहीं एक कॉन्स्टेबल की।"