राजस्थान में पुष्कर मेले के मद्देनज़र रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

राजस्थान में पुष्कर मेले के मद्देनज़र रेलवे 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। 24 नवंबर को गाड़ी संख्या-09653 और गाड़ी संख्या-09655 (अलग-अलग समय पर) अजमेर से पुष्कर जाएगी जबकि गाड़ी संख्या-09654 व गाड़ी संख्या-09656 (अलग-अलग समय पर) पुष्कर से अजमेर जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या-09657 दोपहर 1:05 बजे 23, 25, 26 व 27 नवंबर को अजमेर से पुष्कर जाएगी।

Load More