राजस्थान में पूर्व पत्नी की शादी होने पर उसके मायके पहुंचा शख्स, महिला के भतीजे की हत्या की
चूरू (राजस्थान) में पूर्व पत्नी की दूसरी शादी होने से नाराज़ शख्स मंगलवार को उसके मायके पहुंचा और गाली-गलौज के बाद
महिला के 20-वर्षीय भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली का छर्रा लगने से एक महिला भी घायल हो गई। घटना के बाद फरार हुए शख्स को पुलिस ने 3 घंटे में घायल अवस्था में पकड़ लिया।