राजस्थान में पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी की कार का हुआ ऐक्सिडेंट
राजस्थान में श्रीमाधोपुर के पास शनिवार शाम को पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी की कार का ऐक्सिडेंट हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के समय चतुर्वेदी झुंझुनूं के दौरे पर जा रहे थे व कार के सामने अचानक पशु आने से हादसा हुआ। हादसे में चतुर्वेदी व कार सवार अन्य लोगों को कोई चोट नहीं आई है।