राजस्थान में पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, अलग-अलग डाल से बंधे थे गर्दन व पैर
दौसा (राजस्थान) में सोमवार को एक पेड़ पर फंदे से लटकते एक 22-वर्षीय युवक का शव मिला जिसके गर्दन व दोनों पैर अलग-अलग डाल से बंधे थे। बकौल पुलिस, करीब डेढ़ माह पहले युवक के खिलाफ शादीशुदा महिला को भगाने को लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी। युवक के परिजन ने महिला के परिजन पर हत्या करने का आरोप लगाया है।