राजस्थान में पेपर लीक केस में फरार 90 आरोपियों की सूची जारी, कांग्रेस नेत्री का बेटा भी शामिल
राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने प्रदेश में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के 13 मामलों में फरार 90 आरोपियों की सूची जारी की है। इनमें सबसे ज़्यादा 71 आरोपी सांचौर ज़िले के रहने वाले हैं। सूची में सरनाऊ पंचायत समिति की प्रधान व कांग्रेस नेत्री शायंती देवी के बेटे ओमप्रकाश ढाका का भी नाम शामिल है।