राजस्थान में पेपर लीक पर अधिकतम सज़ा उम्रकैद करने के लिए लाएंगे विधेयक: सीएम गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एलान किया है कि पेपर लीक के खिलाफ बनाए गए कानून के तहत दोषियों के लिए अधिकतम सज़ा का प्रावधान उम्रकैद करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में बिल लाया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में और पारदर्शिता लाने के लिए मुख्य सचिव को हितधारकों से चर्चा कर बेहतर प्रक्रिया तैयार करने को कहा है।